मुंबई, (एजेंसी)। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने एक बार फिर से अभिनेता अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को लेकर कटाक्ष किया है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि प्रदेश में इन लोगों की फिल्मों की शूटिंग नहीं होने देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। मनमोहन सरकार में कच्चे तेल के दाम ज्यादा होने के बावजूद आम आदमी को तेल कम दाम में मिले इसकी कोशिश की थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। मनमोहन सिंह की सरकार में कच्चे तेल के दाम ज्यादा होने के बाद भी आम आदमी को तेल कम दाम में मिले इसकी कोशिश की थी। उस समय अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार ने ट्वीट किया था और 5-10 रुपये में पेट्रोल-डीजल मिलने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि आज ये ट्वीट क्यों नहीं कर रहे ? क्या उन पर मोदी सरकार का दबाव है ? जो दबाव में लोगों के प्यार का इस्तेमाल करते हो अब महाराष्ट्र में ऐसे लोगों की फिल्म नहीं देखी जाएगी और शूटिंग भी नहीं होगी। इससे पहले भी उन्होंने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की खामोशी पर सवाल उठाया था।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण