पटना (बिहार)। मैट्रिक के सामाजिक विज्ञान विषय की प्रथम पाली की परीक्षा में 8 मार्च को जो परीक्षार्थी शामिल नहीं होंगे, उन्हें इस विषय में अनुत्तीर्ण घोषित किया जायेगा। इसकी जानकारी बिहार बोर्ड ने सभी स्कूलों के माध्यम से परीक्षार्थियों को दी है। बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि 19 फरवरी को आयोजित सामाजिक विज्ञान की प्रथम पाली के प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गयी है। यह परीक्षा आठ मार्च को प्रथम पाली में ली जायेगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक होने पर रविवार को फिर सरकार को घेरा। ट्वीट कर कहा कि आखिर सरकार को कितना आइना दिखाएं। पेपर के स्क्रीनशॉट को टैग करते हुए उन्होंने कहा कि गत दिवस सेकेंड सीटिंग में होने वाला अंग्रेजी का पेपर हमारे पास दोपहर 1.13 बजे आ गया था और वही प्रश्नपत्र परीक्षा में था। उन्होंने पूछा कि किसे दोष देंगे। विपक्ष या पत्रकार को? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार जिन अधिकारियों की पीठ थपथपा रही है, वे उन्हें कहीं का नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए अधिकारी अब पेपर लीक होने की खबर देने वालों पर एफआईआर कर रहे हैं। कहा कि हमें ही लोग प्रतिदिन वाट्सएप पर परीक्षा से एक घंटे पहले प्रश्नपत्र भेज देते हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि सरकार को जानकारी है भी या नहीं कि विगत दो-तीन दिनों में गोपालगंज व मुजफ्फरपुर में सात लोगों की मौत हो चुकी है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग