आरा। बिहार के भोजपुर जिले के करीब 42 वर्षीय एक युवक की मौत कोरोना टीकाकरण के 15 दिनों बाद हो गई है। इसे ले जिले में तरह-तरह की चचार्एं हो रही हैं। वहीं जिला प्रशासन ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि राजू राम को 9 फरवरी, 2021 को कोरोना का वैक्सीन दिया गया था। राजू की मौत दिनांक 24 फरवरी को हुई।
जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राजू को 22 फरवरी को हल्का बुखार आया और सांस लेने में तकलीफ हुई, पर उन्होंने किसी भी प्रकार का चिकित्सकीय सुझाव सलाह नहीं लिया। उन्होंने के केवल बुखार के लिए दवा ली। 24 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे राजू को थोड़ी बेचैनी महसूस हुई और पांच बजे सुबह में उनकी मौत हो गई।
प्रशासन का कहना है कि कोरोना टीकाकरण के बाद राजू 9 फरवरी से 21 फरवरी तक आॅब्जर्वेशन पीरियड में थे। इस दौरान उनको किसी प्रकार की कोई बीमारी का लक्षण नहीं देखा गया। लिहाजा यह मौत कोरोना वैक्सीन लगने के कारण से नहीं हुई है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग