नई दिल्ली, (एजेंसी)। जदयू कार्यकर्ता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन को ‘विकास दिवस’ के रूप में मना रहे हैं। कार्यकतार्ओं ने पहले महावीर मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और बाद में जरूरतमंदों के बीच प्रसाद वितरित किया। प्रसाद के साथ साथ जदयू कार्यकतार्ओं ने कॉपी, पेंसिल, दूध और बिस्कुट भी बांटे। आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर के छोटे से गांव में हुआ था। नीतीश के पिता जाने माने आयुर्वेदिक वैद्य थे। नीतीश कुमार के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में बिहार में राजग सरकार राज्य के विकास के लिए कई उपाय कर रही है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप बिहार के विकास व प्रगति के लिए ऐसे ही समर्पित भाव से कार्य करते रहें। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी