नयी दिल्ली, (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार राज्य के विकास के लिए कई कदम उठा रही है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
उनके नेतृत्व में राजग सरकार राज्य के विकास के लिए कई कदम उठा रही है। मैं उनके स्वस्थ और दीघार्यु होने की कामना करता हूं।’’ नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। वह बिहार में जनता दल (यू), भाजपा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में राजग की जीत के बाद सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण