कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में बुधवार की अहले सुबह फलका थाना क्षेत्र के बरेटा गांव के पास दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत में एक चालक और खलासी की मौत हो गई, जबकि दूसरा ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मृतक चालक की पहचान सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी निवासी मिथिलेश कुमार (26) तथा खलासी की पहचान सुपौल जिले के वार्ड नंबर 3 माही पट्टी मलाढ़ निवासी संतोष कुमार यादव (36) के रूप में हुई है। घटना के बाद कुरसेला फारबिसगंज स्टेट हाईवे 77 करीब 2 घंटे तक जाम हो गया, जिसके कारण दोनों ओर से आ रहे वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि बरेटा चौक पर पहले से सरसी जाने वाली एक ट्रक वहां खड़ी थी। ट्रक को सड़क पर खड़ाकर ड्राइवर कहीं चला गया था, जबकि खलासी गाड़ी में ही था। इस बीच कुरसेला से सुपौल जा रही एक ट्रक पीछे से टकरा गई। इससे सुपौल जा रही ट्रक के चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आ रही ट्रक का अगला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला।
घटना की सूचना पर फलका थाना अध्यक्ष उमेश पासवान दल बल के साथ पहुंचे और मृतक के पास से मिले कागजात और अन्य प्रमाण पत्र और दूसरे ट्रक चालकों से मिले मोबाइल नंबर के आधार परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पर मृतक के चाचा प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है तथा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
नेशनल हाईवे 31 और स्टेट हाईवे 77 पर कुसेर्ला, पोठिया और फलका थाना क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन हो रहे सड़क हादसों के बावजूद वाहनों की गति पर पुलिस और यातायात विभाग लगाम लगाने में नहीं हो पा रहे हैं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग