सीवान। बिहार के सीवान से बड़ी खबर। सीवान में तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखी नहर में पलट गई। हादसे के दौरान वैन में 21 से ज्यादा बच्चे सवार थे। वैन पलटते ही चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आननफानन में आसपास के लोग और राहगीर दौड़कर पहुंचे और पलटी वैन के नीचे से 17 को सुरक्षित निकाला गया। खबर लिख जाने तक चार बच्चे अभी अंदर दबे थे।
घटना में 15 बच्चों को चोटें आई हैं। सभी बच्चे जतौर के रामलखन स्कूल के 1 से 4३ँ क्लास के थे। छुट्टी के बाद वैन बच्चों को स्कूल से लेकर वापस घर छोड़ने जा रही थी। प्रत्यक्षदशिंर्यों ने बताया कि वैन की क्षमता 7से आठ बच्चों की थी लेकिन इसमें ठूंस-ठूंसकर 21 बच्चों को भरा गया था। राहत वाली बात ये रही कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग