मांझी (सारण)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नसीरा ग्राम कचहरी की सरपंच राम सखी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थी और कुछ माह से बीमार चल रही थी। वह मृदभाषी एवं व्यवहार कुशल सामाजिक महिला थी।उनके दो पुत्र लाल बाबू राम, राम बाबू राम व तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है। सरपंच के निधन पर पूर्व सरपंच भूपेंद्र सिंह, विद्या सिंह, हड़ताली प्रसाद, अशोक शर्मा, दिनेश कुमार पांडेय, डॉ जमीर आदि ने शोक प्रकट किया है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली