पटना। भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार गिरिराज सिंह ने अधिकारियों जमकर क्लास लगाई। बेगूसराय में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर कोई अधिकारी आपकी बात नहीं सुनता है तो उसकी बांस उठाकर पिटाई करिए।
भाजपा नेता ने जनता से कहा कि आप मालिक हैं लोकतंत्र में, सांसद, एमएलए, पीएम, एसडीओ, ज्यूडिशरी ये आपके अधीन है। आप अपनी अच्छी बात लेकर के जाएं। एक मित्र ने लिखकर दिया कि सीओ गड़बड़ी कर रहा है। आप जाइये, मुझे कहने की जरूरत नहीं है। यह आपका अधिकार है और अगर आपके अधिकार का हनन होता है तो गिरिराज आपके साथ खड़ा हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि आपने मुझे सांसद बनाया है। आपने किसी को जिलापरिषद बनाया है। आपके बल पर कोई मुखिया बनाया है। मुखिया, एमएलए, एमपी के बल पर आप नहीं हैं। यह ध्यान में रखिए और मनोबल को ऊंचा रखिए। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि कोई सुनता नहीं है तो दोनों हाथ से बांस से मारो न। ये शब्द हम नहीं सुनना चाहते हैं कि नहीं सुनता है।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी