दनियावां। युवा अधिवक्ता कल्याण समिति की बैठक अधिवक्ता संघ हिलसा में हुई ।दानापुर व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी माननीय निवेदिता कुमारी द्वारा संघ के माननीय अधिवक्ता सुनील कुमार शर्मा के साथ न्यायालय में दुर्व्यवहार करने के आलोक में शाखा सचिव प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में एक आपात बैठक हुई बैठक में बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव सह अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा के अलावा बैठक में उपस्थित शाखा अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा, अरुण कुमार, सुषमा कुमारी, पूर्व सचिव विजय कुमार, विभा कुमारी के अलावे विश्वनाथ शरण सिन्हा, प्रकाश कुमार अरुण, मदन जमादार, सुरेंद्र सिंह, इंद्रजीत चक्रवर्ती, कविंद्र कुमार, चंचला कुमारी, कल्याणी कुमारी, दिवाकर सिंह, रविंद्र कुमार, कमलेश कुमार, सुमन सौरभ, चंद्रिका पांडे अधिवक्ताओं ने संयुक्त बयान जारी करते हुए उक्त घटना की कड़ी निंदा की है श्री दिलीप कुमार सिन्हा अधिवक्ता ने अधिवक्ता सुनील कुमार शर्मा के साथ-साथ हुई घटना की जल्द से जल्द स्वतंत्र प्राधिकार से न्यायिक जांच कराने की मांग की है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग