शाहजहांपुर/दनियावां। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गोपालटोला,एरई गाँव के युवकों ने मुफ्त में पेपर नहीं देने पर नीरज कुमार नामक पेपर हॉकर के साथ मारपीट कर दिया। इस संबंध में नीरज ने बताया कि वह रोज की भांति दनियावां से पेपर लेकर एरई, गोपालटोला, सिंगरियावां गांवो में वितरण करने जा रहा था।इसी क्रम में गोपालटोला के कुछ युवक उसे रोककर मुफ्त में पेपर की मांग करने लगे। जिसे देने से इनकार करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत हॉकर ने शाहजहांपुर थानाध्यक्ष से भी की है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग