दरभंगा (हायाघाट)। एकगूंगी लड़की मंगलवार की दोपहर कही से भटककर अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के आनंदपुर चौक स्थित पहुँची।स्थानीय ग्रामीण ने इसकी सूचना अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष डीएनराम को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्री राम व एएसआई लाल मोहन राम ने दल बल के साथ वहां पहुँचे।जहां भटक रहे 12 वर्षीय लड़की को थानाध्यक्ष श्री राम ने पूछताछ शुरू कर दी।वह अपने बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी देने में असमर्थ थे।पूछताछ के दौरान मालूम चला की ये 12 वर्षीय लड़की गूंगी है।उसी बीच थानाध्यक्ष श्री राम ने उस लड़की को थाना पर लाया गया।थाना लाते ही थानाध्यक्ष श्री राम की अचानक हाथ पर नजर पड़ी तो मालूम पड़ा की इसका पूरा पता हाथ के बांया बगल ही लिखा हुआ था।वही अशोक पेपर मिल थानाध्यक्ष डीएनराम ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया की 12 वर्षीय लड़की गूंगी है।जो मुजफ्फरपुर जिला के हथौड़ी थाना क्षेत्र के डीहजीवर गांव के भंकर सहनी की पुत्री है। इसकी सूचना लड़की के पिता को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दे दी गई।


More Stories
सरस्वती पूजा के अवसर पर मांझी में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
1 फरवरी से जिला के 70 परीक्षा केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, 61686 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
हथियार के बल पर पके हुए मक्के खेत से जबरदस्ती काट कर ले जा रहा था मना करने दी जान से मारने की धमकी