- दार्जलिंग में एएसपी पद पर हुई थी, 1987 बैच के आईपीएस हैं
छपरा (अमित कुमार/वीरेश सिंह)। चुनाव आयोग की सिफारिश पर जिस आईपीएस को पश्चिम बंगाल के डीजीपी पद पर पदोन्नति मिली है, वह मांझी प्रखंड के शीतलपुर गांव निवासी पांडेय नीरज नयन हैं। पश्चिम बंगाल का नया डीजीपी चुनाव आयोग द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से उनकी कार्य-कुशलता को ध्यान में रख कर बनाया गया है। पी. नीरज नयन 1987 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। उनकी पहली तैनाती दार्जिलिंग में एएसपी के पद पर हुई थी। उसके बाद उन्नति के पद पर अग्रसर होते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। नीरज नयन के पिता पांडेय सुरेंद्र पटना आर्ट्स कालेज में प्राचार्य फद से रिटायर हुए हैं। माता सावित्री पांडेय गृहिणी है। उनकी पत्नी संगीता पांडेय भी गृहिणी हैं। एक पुत्र अंशु पांडेय अभी पढ़ाई कर रहा है। उनके छोटे भाई पांडेय संजय लखनऊ के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। नीरज नारायण ने फोन पर बताया कि उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पटना से और ग्रेजुएशन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बनारस से की। उसके बाद सर्विस की तैयारी में जुट गए। नीरज नयन के डीजीपी बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग