पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण्)। मशरक बाजार क्षेत्र से सटे गांव चरिहारा में बने राम जानकी मंदिर कमेटी के सदस्यों के सम्मान में मंदिर कमेटी और धर्मेंद्र सिंह उर्फ बिजली के देख रेख में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह आयोजन कार्यक्रम की अध्यक्षता जाप नेता संजय कुमार सिंह ने किया। सम्मान समारोह का आयोजन पिछले 14 वर्ष पहले मंदिर के निर्माण में पहली बार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए शिक्षाविद् और दर्जनों पुस्तक के लेखक हीरा लाल अमृत पुत्र, आचार्य बबन तिवारी और प्रभु सहनी को मंदिर कमेटी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर ग्रामीण समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह ने मंदिर की रूपरेखा की सोच रखने वाले और 14 वर्षों पहले शुरू हुए निर्माण को पूर्ण रूप देने वाले गांव के युवाओं की टीम को अपने निजी कोष से अंग वस्त्र और होली पर्व को देखते हुए कुर्ता पजामा से सम्मानित किया। मौके पर गांव के प्रबुद्ध वर्ग ने अपने अपने विचार रखे और मंदिर के दूसरे तल्ले पर भी अधूरे निर्माण को दशहरा के विजयदशमी को पूरा कर पुजा अर्चना के लिए खोल दिया जाएगा। जिसमें सभी गांव वालों ने एक स्वर में पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया। मौके पर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 14 वर्ष पहले राम जानकी मंदिर निर्माण के लिए गांव के लोगों ने सोचा और निर्माण शुरू कराया जो तकनीकी कारणों से अधूरा रह गया जिसे गांव के युवाओं ने संजय सिंह की अगुवाई में इसे पूर्ण कराया। जिसमें गांव के सभी छोटे बड़े लोगों ने योगदान देकर पूरा कराया । मौके पर सम्मान समारोह में सम्मानित होने वालों में शिक्षाविद् हीरालाल अमृत पुत्र,चिमनी व्यवसायी युगुल किशोर सिंह,विनय सिंह, रविन्द्र सिंह, सुनील सिंह डीलर, अखिलेश सिंह, कृष्णा सिंह संजय सिंह,दिलीप सिंह, राहुल सिंह, अरूण सिंह समेत दर्जनों मंदिर कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली