राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के परसा में खेत में लहलाहाती गेहूं के फसल को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा काट लिया गया। इस संबंध में पीड़ित परसा गांव निवासी रामलखन साह के पुत्र दिलीप कुमार ने थाने में आवेदन दिया। जिसमें कहा कि एक वर्ष के लिए अरुण सिंह से 30 कट्ठा जमीन मालगुजारी पर लिया हूं तथा उसमें गेहूं का फसल उगाया हूं।जिसे राजकुमार राय सुभाष राय ललन राय गेहूं की फसल काट रहे थे जब मैं गया और पूछा कि क्यों हरा फसल काटकर बर्बाद कर रहे हो तो मुझे गाली गलौज करने लगे और मारपीट करने लगे। मैं किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागा। इस संबंध में पंचायत हुआ तो उक्त लोग पंचायत नहीं माने और केस नहीं करने की धमकी भी दी।



More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या