कोलकाता, (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों में जोर शोर से चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा और महिलाओं, दलितों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं एक बाघ की तरह हूं और मैं अपना सिर नहीं झुकाऊंगी। मैं केवल जनता के सामने अपना सिर झुकाती हूं। लेकिन भाजपा जैसी पार्टी महिलाओं, दलितों पर अत्याचार करती है, मैं उनका समर्थन नहीं करती हूं। ममता बनर्जी ने कहा कि प्रदेश के सभी होटल भाजपा कार्यकतार्ओं से भरे हुए हैं। इतना ही नहीं भाजपा ने तो 100 विमानों को किराये पर ले रखा है।
नकदी से भरा लाते हैं बैग: ममता बनर्जी ने कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा नेता नकदी से भरा बैग लेकर आते हैं और मतदाताओं को पैसा देते हैं लेकिन जब कोई परेशानी आती है तब वे कहीं नजर नहीं आते हैं। इस दौरान ममता बनर्जी ने वोटर्स को भाजपा के बहकावे में नहीं आने की नसीहत दी है। उल्लेखनीय है कि हल्दिया में नामांकन भरने के बाद ममता बनर्जी को पैर पर चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनके पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया और अब वह व्हील चेयर पर बैठकर रैलियों को संबोधित कर रही हैं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण