राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना। पटना की एक महिला ने मुसलमानों की एक बड़ी संस्था के नाजिम के खिलाफ छेड़खानी और जबर्दस्ती का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह नौकरी की बात करने के लिए मौलाना के घर गई थी।
इस दौरान मौलाना ने कमरे का दरवाजा बंद करके उसके साथ गंदा काम किया। उसपर महिला के लाख रोने और गिड़गिड़ाने का भी कोई असर नहीं हुआ। संस्था का मुसलमानों के बीच काफी प्रभाव है। संस्था मजहबी और घरेलू मामलों में मार्गदर्शन करती है। साथ ही कई तरह के सामाजिक कार्य भी करती है। नाजिम इसके काफी शीर्ष अधिकारी हैं। पीड़ित महिला के अनुसार यह मामला लगभग 11 महीने पुराना है। लॉकडाउन के दौरान आर्थिक परेशानी झेल रही महिला काम की तलाश में थी। इसी सिलसिले में उसने नाजिम से संपर्क किया था। नाजिम ने महिला को मदद का भरोसा दिलाते हुए अपने घर बुलाया था। वह 22 अप्रैल को मौलाना के घर गई थी। उसके बच्चे भी साथ थे। मौलाना ने उसे तो घर के अंदर बुला लिया, लेकिन बच्चों को बाहर ही छोड़कर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ गलत हरकत की गई। मामजा दर्ज कराने में देरी का कारण महिला ने मौलाना और उसके साथियों द्वारा धमकी देने को बताया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन