राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना। ऑल इंडिया स्कूल अभिभावक संघ की ओर से बिहार की राजधानी में पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर के पास जूता पॉलिस कर शिक्षा के व्यावसायीकरण और मनमानी फीस वसूली का विरोध किया गया। संघ के संयोजक राकेश रॉय की अध्यक्षता में इसका आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि चार महीनों से हमारी जनहित की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि करोना अवधि के सभी तरह की फीस माफ किया जाए। बीपीएल केटेगरी के छात्रों का 25 फीसदी नामांकन लिया जाए। सभी स्कूलों में समान शिक्षा नीति लागू कर एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से पढ़ाई करवायी जाए। उन्होंने बताया कि हर जिला में अब सड़क पर उतरेंगे। 14 अप्रैल से जिलावार विरोध प्रदर्शन शुरू होगा। जूता पॉलिश में अखिलेश कुमार, सुजीत कुमार, हैदर अली, विजय कुमार, चंद्रशेखर आजाद, अनिल मौर्य, अमित कुमार, एडवोकेट रामकुमार, अजय प्रसाद, नीरज कुमार आदि शामिल थे।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी