गया (बिहार)। गया के कोंच प्रखंड की रहने वाली आंगनबाड़ी सेविका कुमारी विंध्यवासिनी देवी की कारोना से मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर पटना एम्स में उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उन्हें 12 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पटना में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। पटना एम्स के नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने विंध्यवासिनी देवी की कोरोना से मौत की पुष्टि की है। मृतका के पति सत्येन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी कोरोना टीका का दो डोज ले चुकी थीं। उन्होंने पहला डोज चार फरवरी को और दूसरा डोज छह मार्च को लिया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पति के मुताबिक एम्स में 17 मार्च को हुई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। गया के डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि सेविका के मौत की बात सामने आयी है। इन्होंने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली थी या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। मौत का कारण केवल कोरोना ही है या कुछ और इसकी भी जानकारी ली जा रही है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग