राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दीदी आप मुझे लात मार सकती हैं पर बंगाल के विकास को लात नहीं मारने दूंगा: मोदी

नई दिल्ली, (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बांकुरा में भाजपा का चुनाव प्रचार किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बांकुरा की ये तस्वीर साक्षी है कि बंगाल के लोगों ने ठान लिया है- 2 मई, दीदी गई। आशोल पॉरिबोर्तोन होबे- बंगाल के गौरव को बढ़ाने के लिए। आशोल पॉरिबोर्तोन होबे- बंगाल में एक ऐसी सरकार लाने के लिए जो गरीबों की सेवा करे, उनकी तकलीफें दूर करें। दी अगर आप चाहती हैं तो आप अपना पैर मेरे सर पर रख सकती हैं, मुझे लात मार सकती हैं। लेकिन दीदी मेरी दूसरी बात भी कान खोलकर सुन लीजिए। मैं आपको अब बंगाल के विकास को लात नहीं मारने दूंगा। मैं आपको बंगाल के सपनों को लात नहीं मारने दूंगा।

ममता पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति ने आपको क्या बना दिया है। आपने अपना ये असली चेहरा 10 साल पहले दिखा दिया होता तो बंगाल में कभी आपकी सरकार नहीं बनती। ये हिंसा, ये अत्याचार, ये उत्पीड़न ही करना था तो फिर मां-माटी-मानुष की बात क्यों की आपने। उन्होंने कहा कि मैं जितना दीदी से आपके सवाल पूछता हूं, उतना वो मुझ पर गुस्सा करती हैं। अब तो कह रही हैं कि उनको मेरा चेहरा भी पसंद नहीं है। अरे दीदी, लोकतंत्र में चेहरा नहीं, जनता की सेवा, जनता के लिए किया गया काम कसौटी पर होता है। दीदी और उनकी सरकार ने 10 साल के दौरान पश्चिम बंगाल में क्या खेला किया, ये पूरा क्षेत्र इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। स्वर्गीय अजीत मूर्मू जैसे हमारे अनेक आदिवासी साथी तृणमूल के खैला के कारण शहीद हो गए।

मोदी ने कहा कि यहां का किसान साल में सिर्फ एक फसल लेने के लिए मजबूर है। यहां सिंचाई व्यवस्थाएं जर्जर क्यों हैं, परियोजनाएं लटकी क्यों हैं दीदी? यहां युवा परेशान हैं, चाकरी, उद्योग, निवेश कहां है दीदी? आपने 10 साल में सिर्फ खोखली घोषणाएं की हैं, जमीन पर काम कहां है दीदी? केंद्र सरकार हर घर पाइप से जल पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है। हमने सैकड़ों करोड़ रुपए बंगाल सरकार को दिया है। लेकिन यहां की बहनें-बेटियां, बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। नल कहां है दीदी, जल कहां है दीदी? यहां खेतों में पानी क्यों नहीं है दीदी?

मोदी ने लोगों से कहा कि बंगाल में आपको भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थाएं मिलें, इसके लिए बीजेपी सरकार जरूरी है। बंगाल में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए बीजेपी सरकार जरूरी है। आपके कॉलेज, यूनिवर्सिटिज की आधुनिकता बढ़े, इसके लिए बीजेपी सरकार जरूरी है। आपको डबल इंजन की सरकार के रास्ते पर आने वाली हर रुकावट को दूर करते चलना है। भाजपा- स्कीम पर चलती है। टीएमसी- स्कैम पर चलती है। मैं पहली बार मतदाताओं से मतदान करने और सोनार बांग्ला के सपने को सच करने का आह्वान करता हूं। वाम, कांग्रेस और टीएमसी ने आपकी पिछली पीढ़ियों का काफी समय बर्बाद किया है। मैं आपका भविष्य बर्बाद नहीं होने दे सकता।