नई दिल्ली, (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ को लांच किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब हम जब तेज विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं तो ये प्रभावी जल प्रबंधन के बिना संभव ही नहीं है। भारत के विकास का विजन, भारत की आत्मनिर्भरता का विजन, हमारे जल स्रोतों, हमारी जल कनेक्टिविटी पर निर्भर है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन-बेतवा लिंक परियोजना से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
मोदी ने आगे कहा कि आज भारत में पानी की समस्या के समाधान के लिए ‘कैच द रैन’ की शुरूआत के साथ ही केन बेतवा लिंक नहर के लिए भी बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। अटल जी ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लाखों परिवारों के हित में जो सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए ये समझौता अहम है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हो या हर खेत को पानी अभियान,
‘ढी१ ऊ१ङ्मस्र टङ्म१ी उ१ङ्मस्र’ अभियान हो या नमामि गंगे मिशन, जल जीवन मिशन हो या अटल भूजल योजना, सभी पर तेजी से काम हो रहा है। भारत वर्षा जल का जितना बेहतर प्रबंधन करेगा उतना ही
ॠ१ङ्म४ल्ल६िं३ी१ पर देश की निर्भरता कम होगी। इसलिए
‘उं३ूँ ३ँी फं्रल्ल’ जैसे अभियान चलाए जाने और सफल होने बहुत जरूरी हैं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण