- 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पेंशनधारियों सूची कर्मियों को कराई गई उपलब्ध
अखिलेश्वर पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। जिला पदाधिकारी सारण के V.C (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविन्द्र कुमार ने प्रखण्ड के सभी कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखण्ड तथा पंचायत के सभी कर्मियों का रोस्टर प्लान बना सभी पंचायतों में प्रतिनियुक्ति करते हुए कोविड- 19 के टीकाकरण के लिए वृद्धावस्था पेंशनधारियों एवं वृद्धजनों को टीकाकरण केन्द्र पर लाने का आदेश दिया है ताकि 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के टीकाकरण में तेजी लाया जा सके जिला प्रशासन के दिए हुए प्रखण्डवार प्रतिदिन के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त प्राप्त किया जा सके। इसके लिए बीडीयो अरविन्द्र कुमार ने सभी कर्मियों से कहा ही आप पंचायतवार निर्धारित तिथि को अपने पंचायत से संबंधित उल्लेखित समवर्गीय पेंशनधारियों को सूचित करने के साथ ही अपने- अपने केन्द्र पर लाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के समाजिक सुरक्षा/ वृद्धावस्था पेंशनधारियों का पंचायतवार पेंशनधारियों की सूची प्रखण्ड कार्यालय के लिपिक मो0 अली या कार्यपालक सहायक धनंजय कुमार से प्राप्त कर अपने- अपने क्षेत्र में प्रचार के साथ- साथ सभी पेंशनधारियों का दैनिक डाटा तैयार पहले ही करले ताकि पंचायत में कोई भी पेंशनधारी कोविड-19 के टीकाकरण से वचिंत नहीं हो सके।
कोविड- 19 के टीकाकरण शिविर 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पेंशनधारियों का होगा जीवन प्रमाणपत्रों का सत्यापन्न
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविन्द्र कुमार ने बताया की जिले में कोविड-19 का टीकाकरण प्रक्रिया तेजी से चलाई जा रही है। इसी कड़ी में प्रखण्ड के सभी पंचायतों में शिविर का आयोजित कर आगामी 31 मार्च से 9 अप्रैल तक 45 साल से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पेंशनधारियों को टीका लगाने का कार्य सभी पंचायतों पर संचालित किया जा रहा है। टीकाकरण के साथ ही सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणपत्रों का सत्यापन्न का कार्य भी साथ- साथ समपन्न कराया जाएगा इसको लेकर सभी पंचायतों के कार्यपालक सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों भी कोविड- 19 टीकाकरण के लिए लोगों को करें जागरूक: बीडियो
जलालपुर के सभी पंचायत भवनों पर 31 मार्च से 9 अप्रैल तक चलने वाले टीकाकरण अभियान में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविन्द्र कुमार ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से कोविड-19 टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही टीकाकरण केन्द्र पर भेजने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने कहा की इस टीकाकरण अभियान में प्रखण्ड से लेकर पंचायत के सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियो को युद्ध स्तर पर लगाया गया है जिसमें प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी, के साथ पंचायत सचिव, विकास मित्र, आवास सहायक, रोजगार सेवक, न्याय सचिव, आशा कार्यकर्ता, आगंनवाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदीयां आदि शामिल है। उन्होंने जोड़ देते हुए सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया की आप सभी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले तथा अपने क्षेत्र के जनता को जागरूक करें जिससे जलालपुर प्रखण्ड में संचालित टीकाकरण अभियान अपने शतप्रतिशन लक्ष्य को हाशिल कर सकें।
प्रखण्ड के सभी पंचायतों में संचालित टीकाकरण अभियान पर एक नजर:
पंचायत दिनांक शिविर स्थल पेंशनधारियों की संख्या
सवरी 31.03.2021 पंचायत भवन पुरी टोला 1042
अनवल 01.04.2021 पंचायत भवन 840
अशोक नगर 01.04.2021 पंचायत भवन 935
भटकेशरी 03.04.2021 पंचायत भवन 1037
विशुनपुरा 03.04.2021 पंचायत भवन 815
देवरिया 05.04.2021 पंचायत सरकार हसुलाही 676
किशुनपुर 05.04.2021 पंचायत सरकार भवन जुरन छपरा 761
कोपा 06.04.2021 पंचायत भवन 1014
कुमना 06.04.2021 पंचायत भवन 563
माधोपुर 07.04.2021 पंचायत भवन मिश्रवलिया 563
नवादा 07.04.2021 पंचायत भवन मिश्रवलिया 795
रामपुर नूरनगर 08.04.2021 पंचायत भवन 675
रेवाड़ी 08.04.2021 पंचायत भवन 797
शंकरडीह 09.04.2021 पंचायत भवन मझवलिया 731
समहौता 09.04.2021 पंचायत सरकार भवन समहौता 1000




More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली