राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। जीविकोपार्जन तथा उत्पादित वस्तुओं को स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने के लिए गठित स्वयं सहायता समूह सरकारी उदासीनता के कारण दम तोड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर उत्पादित वस्तुओं को बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों के प्रोत्साहन भत्ता का भुगतान दस वर्षों बाद भी स्वयं सहायता समूहों को नहीं हो पाया है। प्रखंड के कोपा पंचायत के बनकटा गांव में चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूह सरस्वती ग्राम संगठन से जुड़ा हुआ है।इस समूह का संचालन वृद्ध दंपत्ति देवकली देवी तथा बागेश्वरी तिवारी करते हैं। प्रोत्साहन भत्ता के लिए वृद्ध दंपत्ति विभिन्न स्तर पर गुहार भी लगाई है। जिसकी अब तक सक्षम स्तर से सुनवाई भी नहीं हो पाई है। वृद्ध दंपत्ति ने वर्ष 2009 से 2015 तक सरस मेला छपरा,राज्यस्तरीय मेले पटना, वैशाली तथा नालंदा महोत्सव में भी प्रदर्शनी स्टाल लगाया था।बागेश्वरी तिवारी ने बताया कि जिले स्तर के पदाधिकारी केवल गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पीएमओ कार्यालय सहित अन्य जगहों पर किया है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली