लॉकडाउन में चौकिदार द्वारा गाड़ी रोकेने पर उठक-बैठक कराने के मामले में जिला कृषि पदाधिकारी पर एफआईआर
कोराेना वायरस के संक्रमण से आम लोगों को बचाने के लिए लागू किये गये लॉकडाडन में वाहन चेकिंग के दौरान अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार की गाड़ी को चौकीदार द्वारा रोका गया था। जिस पर डीएओ ने हनक दिखाते हुए चौकिदार से उठक-बैठक कराया गया। जिसका वीडियाें वायरल हुआ है। इस मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। वहीं वीडियों दिख रहे दरोगा को भी निलंबित कर दिया गया है। मिली जाानकारी के अनुसार अररिया के कृषि पदाधिकारी के खिलाफ ऑन ड्यूटी जवान के साथ दुरव्यवहार करने को लेकर अररिया थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसी प्रकरण में डीजीपी द्वारा वहां मौजूद एक एएसआई गोविंद सिंह को सस्पेंड भी किया गया है। लेकिन अभी तक मनोज कुमार पर विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है। बता दें कि अररिया का ये मामला सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ था जिसके बाद सरकार ने भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग