राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भाजपा चुनावों के बाद एआईएनआरसी को धोखा दे देगी: नारायणसामी

पुडुचेरी, (एजेंसी)। पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी नारायणसामी ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यहां राजग का नेतृत्व कर रही एआईएनआरसी को छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद धोखा दे देगी। नारायणसामी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि एआईएनआरसी के नेता एन रंगासामी को भाजपा से सावधान रहना चाहिए क्योंकि यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव जीतने और सरकार बनाने के बाद ही केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार पुडुचेरी में विकास योजनाओं को लाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यदि भाजपा वास्तव में पुडुचेरी के विकास में रुचि रखती, तो वह उस समय भी कई योजनाओं को ला सकती थी जब एआईएनआरसी ने 2014 और 2016 के बीच भाजपा के साथ गठबंधन किया था।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘आगामी विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा एआईएनआरसी को छोड़ देगी और भगवा पार्टी द्वारा रंगासामी को धोखा दिया जायेगा।’’ उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले चेन्नई में द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के दामाद के परिसरों पर आयकर अधिकारियों की छापेमारी और तलाशी अभियानों की आलोचना की। नारायणसामी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने एक रोड शो के लिए बृहस्पतिवार को पुडुचेरी की यात्रा की थी और उन्होंने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के बारे में कोई वादा नहीं किया। उन्होंने यहां के लोगों से राजग से दूर रहने और कांग्रेस नीत सेक्युलर डेमोक्रेटिक एलायंस का समर्थन करने की अपील की।