नयी दिल्ली, (एजेंसी)। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले को लेकर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जब सीआरपीएफ के जवान शहीद हो रहे थे, उस वक्त शाह तमिलनाडु एवं केरल में रोडशो कर रहे थे तथा इस घटना के 24 घंटे बाद तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि क्या ऐसे गृह मंत्री को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार है? गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गए तथा 31 अन्य जवान घायल हुए हैं।
सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ह्यह्यजब से अमित शाह गृह मंत्री बने हैं तब से देश में 5213 नक्सली घटनाएं हुई हैं। इनमें 1416 लोगों की मौत हुई जिनमें हमारे वीर जवान भी शामिल हैं।ह्णह्ण उन्होंने आरोप लगाया, ह्यह्यछत्तीसगढ़ में नक्सलियों का हमला होने के 24 घंटे बाद तक देश के गृह मंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जब हमारे जवान नक्सलियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो रहे थे तब शाह तमिलनाडु में रोडशो और केरल में जनसभा कर रहे थे।
कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया, ह्यह्यक्या देश का गृह मंत्री अपने कर्तव्य से इतना विमुख हो सकता है?क्या ऐसे गृह मंत्री को पद पर बने रहने का अधिकार है? ह्णह्ण उन्होंने कहा, ह्यह्यनक्सलवाद से निपटना सीधे गृह मंत्री की जिम्मेदारी है… एक गृह मंत्री (शिवराज पाटिल) ने सिर्फ कपड़े बदल लिए थे तो पत्रकारों ने उनका इस्तीफा मांग लिया। एक गृह मंत्री ये हैं जो हमला होने के 24 घंटे बाद तक रोडशो और रैलियां करते हैं।ह्णह्ण सुरजेवाला ने यह भी कहा, ह्यह्यनक्सलवाद के खिलाफ भारत सरकार जो भी कदम उठाएगी, कांग्रेस पार्टी उसका समर्थन करेगी। हम हमेशा अपने जवानों के साथ खड़े रहेंगे।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन