राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के देखते हुए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार में शाम बिहार में शाम 7 बजे से वीरानी का ऑर्डर आ गया है। दुकानों-प्रतिष्ठानों को शाम 7 बजे शटडाउन कर देना है। इसके बाद न दुकानें खुलेंगी, न मॉल और न शोरूम। सरकारी ऑफिसों में एक दिन में 35% हाजिरी रहेगी, जबकि प्राइवेट में 33 प्रतिशत। मतलब, एक कर्मचारी की ड्यूटी दो दिन बाद लगेगी। इसके साथ ही विरोध के बावजूद सरकार ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग आदि की छुटि्टयों को पहला विस्तार देते हुए 18 तक सबकुछ बंद करने का आदेश दिया है। शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना से हुई मौतों और केस की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया। फैसले के तहत धार्मिक स्थल अब अगले आदेश तक आम आदमियों के लिए बंद रहेंगे।
ग्राहकों व दूकानदारों को इन नियमों का पालन करना होगा जरूरी:
सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों में दुकानकर्मियों और ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था जरूरी होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ध्यान रखा जाएगा। रेस्टोरेंट, भोजनालय और ढ़ाबा में निर्धारित संख्या के 25 फीसदी ही लोगों को ही बैठाया जाएगा। सभी सिनेमाहॉल 50 फीसदी लोगों को ही बैठने दिया जाएगा। पार्कों और उद्यानों में मास्क का उपयोग जरूरी है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 50 फीसदी बैठने की अनुमति रहेगी। CM नीतीश कुमार ने कहा कि 11 से 14 अप्रैल तक वैक्सीनेशन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन 4 दिनों में चार लाख तक जांच करेंगे।
बिहार में फिलहाल नाइट कर्फ्यू नहीं : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,
CM नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में फिलहाल नाइट कर्फ्यू नहीं लगेगा। अगले 3-4 दिनों में स्थिति का जायजा लेने के बाद फिर से समीक्षा किया जाएगा। इसके बाद फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले 4-5 दिनों में सर्वदलीय बैठक भी बुलाई जाएगी। कोरोना के मामले प्रदेश में बढ़ते जा रहे हैं। इसके लिए तमाम तैयारियां की जा रही हैं। टेस्टिंग में बढ़ोतरी, वैक्सीनेशन का काम जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि दवा लेने के बाद भी कोरोना हो जा रहा है। लोगों को इसके बारे में पता नहीं चल पा रहा है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग