पटना। बिहार में लग रहे स्मार्ट बिजली मीटर में लोगों को अलग से सिक्यूरिटी मनी नहीं देनी होगी। जिन उपभोक्ताओं का पहले से मीटर लगा है, वही सिक्यूरिटी मनी स्मार्ट मीटर में भी एडजस्ट हो जाएगी। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने उपभोक्ताओं को यह राहत दी है। बिजली कंपनी की ओर से सिक्यूरिटी मनी को लेकर विनियामक आयोग के समक्ष याचिका सौंपी गई थी। कंपनी की दलील थी कि सिक्यूरिटी मनी आम मीटर के लिए ली गई थी। स्मार्ट मीटर के लिए सिक्यूरिटी मनी का अलग प्रावधान होना चाहिए। कंपनी ने अप्रैल 21 से ही इस व्यवस्था को लागू करने का अनुरोध किया था, लेकिन आयोग ने कंपनी के इस याचिका को खारिज कर दिया। आयोग ने कहा कि उपभोक्ता पहले से ही मीटर लगाए हुए हैं। मीटर बदलने का निर्णय कंपनी के स्तर का है। इसलिए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ दिया जाना सही नहीं है। इसलिए पहले से उपभोक्ताओं ने जो सिक्यूरिटी मनी दे रखी है, वही राशि स्मार्ट मीटर में भी शिफ्ट कर दिया जाए।
आयोग का यह निर्णय राज्य के डेढ़ करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उपभोक्ता बेफिक्र होकर स्मार्ट मीटर लगा सकते हैं। नए नियम में एक अप्रैल से स्मार्ट मीटर लगाने पर उपभोक्ताओं को तीन फीसदी की रियायत भी मिल रही है। कंपनी अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट मीटर को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को कई रियायतें दी जा रही है। बकाया राशि 10 समान किस्तों में ली जा रही है। अब सिक्यूरिटी मनी भी शिफ्ट हो जाएगी। तीन फीसदी की छूट मिलने से उम्मीद है कि उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने में अधिक दिलचस्पी लेंगे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग