राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोरोना के कहर पर प्रशासन सख्त, सार्वजनिक जगहों पर रामनवमी, छठ पूजा और जुमे की नमाज पर रोक

पटना: बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में राजधानी पटना के डीएम ने सार्वजनिक स्थलों पर रामनवमी, छठ पूजा और जुमे की नमाज का आयोजन नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्देश डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को जारी किया है। इस आदेश का सख्ती से पालन करवाने के लिए डीएम और एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने नगर आयुक्त, एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और सभी एडीएम, एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ और सीओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।

डीएम और एसएसपी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जनहित में सार्वजनिक स्थलों पर भीड़भाड़ नहीं करने और लोगों को सुरक्षित रहते हुए सावधानी से अपने-अपने घरों में ही पूजा करने को कहा है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। सरकारी दिशानिर्देश के अनुसार सभी धार्मिक स्थलों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। छठ घाटों पर पूजा करना मना है। घाटों पर इसके संबंधित में फ्लेक्स लगाने का निर्देश दिया गया है।

रामनवमी के मौके पर कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सार्वजनिक स्थल पर रामनवमी पूजा का आयोजन नहीं होगा। रमजान शुरू हो चुके हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थल-मस्जिद में जुमे की नमाज अदा नहीं करनी है। लोगों से अपने घरों में ही नमाज अदा करने को कहा गया है।