- मजदूरों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न न हो उनके रोजगार का सृजन किया जाए: प्रिंस राज
दरभंगा (हायाघाट): बिहार प्रदेश एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने एक प्रेस विज्ञाप्ती जारी करते हुए शनिवार को कहां बिहार में कोरोना की भयावह स्थिति को लेकर उपजे हालात को लेकर राज्यपाल फागू चौहान ने सर्वदलीय बैठक बुलायी थी। जिसमे बिहार प्रदेश एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ कर अपना सुझाव देते हुए कहा कि दूसरे प्रदेशों से आ रहे मजदूरों और अन्य यात्रियों की कोविड19 का टेस्ट शत प्रतिशत हो इसके लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए तांकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावे फिर से अपने घर लौट रहे मजदूरों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न न हो उनके रोजगार का सृजन किया जाए। सांसद प्रिंस राज ने कहा कि बिहार में लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का सही ढंग से इस्तेमाल करने को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही गांव से लेकर पंचायत स्तर तक कोविड वैक्सीन लगाने का एक बड़ा मुहिम चलाने की आवश्यकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में आॅक्सीजन की कमी न हो इस ओर सरकार को ध्यान देना चाहिए और बेड की संख्या अस्पतालों में बढ़ाने के साथ वेंटिलेटर भी लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह बिहार में गलतियों को ना दोहराया जाए। राज्यपाल से प्रिंस राज ने कहा कि लॉकडाउन नहीं लगाया जाए और अगर लगाने की नौबत आती है तो वीकेंड लॉकडाउन लगाए। लेकिन सबसे पहले लोगो के खान पान एवं अन्य जरुरी सामानों का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध कराया जाए। ताकि किसी को भुखमरी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि ट्रेन से आ रहे व्यक्तियों की जांच रेलवे स्टेशन पर ही ठीक ठंग से करा कर उन्हें घर तक सुरक्षित पहुँचाया जाए और अन्य सुविधा दी जाए ।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग