नई दिल्ली, (एजेंसी)। दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में 24000 से ज्यादा नए मामले आए हैं। नए मामलों पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 24,000 मामले सामने आए हैं। पॉजिटिविटी दर 24% से ज्यादा हो गई है। स्थिति काफी गंभीर है। दिल्ली में अब ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी होने लगी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा हमें नहीं पता कि कब चरम आएगा। कोविड की यह लहर पिछली के मुकाबले तीन गुना ज्यादा खतरनाक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से दिल्ली में केंद्र द्वारा संचालित अस्पतालों में कम से कम 50 प्रतिशत बिस्तर कोविड मरीजों के लिए आरक्षित करने का अनुरोध किया है। कोविड मरीजों के लिये अगले कुछ दिनों में करीब 6000 बिस्तर बढ़ाए जाएंगे। न्यूज एजेंसी ए एन आई के मुताबिक केजरीवाल ने कहा कि आॅक्सीजन बेड बहुत तेजी से खत्म होते जा रहे हैं। सरकार कोशिश कर रही है कि बेड बढ़ाया जाए। उम्मीद है कि अगले 2-4 दिन में हम बड़े स्केल पर बेड बढ़ा पाएंगे। यमुना स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में लगभग 1300 आॅक्सीजन बेड का इंतजाम किया जा रहा है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक