कोरोना संकट: बिहार के 22 जिलों में फैला कोराेना संक्रमण, अब तक 314 लोग संक्रमित, देखें जिलावार रिपोर्ट
पटना। कोरोना वायरस यानी कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर लॉकडाउन यानी तालाबंदी लागू किये जाने के बाद भी बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने टविट कर अब बिहार में करीब 314 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की है। सोमवार को करीब 14 व्यक्तियों में काेरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। ये मरीज मुंगेर के जमालपुर सदर बाजार से ताल्लुक रखने वाले है। इन 14 मरीजों में 8 महिला और 5 पुरुष हैं तथा एक मरीज सारण जिले के मांझी प्रखंड क्षेत्र है। इसके साथ ही मुंगेर में कुल मरीजों की संख्या 81 पर पहुंच गई है। बता दें कि मुंगेर में लगातार नए मरीजों में संक्रमण का चेन बढ़ता जा रहा है।
एक नजर में देखें जिलावार संक्रमित मरीजों की संख्या:
1. मुंगेर- 81
2. नालंदा- 34
3. पटना- 34
4. सीवान- 30
5. बक्सर- 25
6. रोहतास- 15
7. कैमूर- 14
8. गोपालगंज- 12
9. बेगूसराय- 9
10. गया- 6
11. पूर्वी चंपारण- 5
12. भागलपुर- 5
13. अरवल- 4
14. नवादा- 3
15. सारण- 4
16. औरंगाबाद- 7
17. भोजपुर- 9
18. वैशाली- 2
19. बांका- 2
20. लखीसराय- 1
21. जहानाबाद- 1
22. मधेपुरा- 1


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
भू-सम्पदा अधिनियम का उलंघन करने वाले प्रमोटर्स की पहचान कर रेरा ने लगाया जुर्माना, प्रोजेक्ट के ज़मीन की रजिस्ट्री एवं दाखिल ख़ारिज पर भी रोक
बिहार में डोमिसाइल नीति लागू, बिहार से मैट्रिक या इंटरमीडिएट करने वाले युवाओं को शिक्षक नियुक्ति में रिक्त पदों के 40 फीसद पदों पर हीं लागू होगा डोमिसाइल