- रैपिड एंटीजन किट से जांच में अबतक मिले 132 कोरोना पॉजिटिव
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर/सारण। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल ने एकमा सीएचसी में अपने निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को बताया कि अब तक कुल 16101 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगायी गई है। इनमें से प्रथम खुराक 13282 व द्वितीय खुराक 2819 लोगों को लगायी जा चुकी है। वहीं 2458 संदिग्ध बीमार लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई है। जिनमें से एकमा प्रखंड के 99 व अन्य जगहों के यहां हुए जांच में 33 सहित कुल 132 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया गया कि रामपुर, चनचौरा, एकसार, रसूलपुर, नगर पंचायत, नवादा, जमनपुरा, अतरसन, देवपुरा, बनपुरा, असहनी, परसागढ़, पचुंआ, फुचटी आदि स्थानों पर कैम्प लगातार कोविड-19 का टीकाकरण कराया गया है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली