नई दिल्ली, (एजेंसी)। जस्टिस एनवी रमना ने भारत के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलवाई। शपथ समारोह राष्ट्रपति भवन में हुआ। एनवी रमना वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की जगह लेंगे। 23 अप्रैल को बोबडे के सेवानिवृत्त होने के बाद रमना ने भारत के 48 में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर प्रभार संभाल लिया है। जस्टिस रमना 26 अगस्त 2022 तक देश के मुख्य न्यायाधीश रहेंगे।
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के पुन्नावरम गांव में 27 अगस्त 1957 में जन्मे न्यायाधीश रमना ने 10 फरवरी 1983 को वकील के तौर पर पंजीकरण कराया था। वह 27 जून 2000 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए और उन्होंने 10 मार्च 2013 से 20 मई 2013 तक आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम किया। न्यायाधीश रमना को दो सितंबर 2013 को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया और 17 फरवरी 2014 को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली