पटना। पटना सिविल कोर्ट के एक न्यायिक पदाधिकारी एसीजेएम सह सबजज-8 अमित कुमार तिवारी की मौत सोमवार को पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण से हो गयी। वे पिछले कई दिनों से इलाजरत थे। वहीं, दूसरी ओर पटना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्रा भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। वे पटना के एम्स में भर्ती हैं और इलाजरत हैं।
इसके पहले सिविल कोर्ट के कर्मचारी श्रवण कुमार की मौत भी कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। बिहार न्यायिक सेवा संघ के महासचिव अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के निचली अदालतों के एक सौ से अधिक न्यायिक पदाधिकारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें 8 न्यायिक पदाधिकारी गंभीर रूप से संक्रमित हैं, जो छोटे हॉस्पिटल में किसी प्रकार इलाज करा रहे हैं।
सेवा संघ के महासचिव ने दोबारा एक पत्र लिखकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से मांग किया है कि कोरोना से संक्रमित न्यायिक पदाधिकारियों को समुचित इलाज के लिए एम्स या किसी अच्छे हॉस्पिटल में व्यवस्था करें। बिहार के छोटे शहर व जिलों के प्राइवेट हॉस्पिटल में न्यायिक पदाधिकारियों का इलाज समुचित नहीं हो रहा है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग