काठमांडू, (एजेंसी)। नेपाली सेना जल्द ही भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश की आधिकारिक यात्रा पर आने का निमंत्रण देगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। नेपाली सेना के मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि नेपाल सरकार ने इस यात्रा की अनुमति दे दी है। नेपाली सेना के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख ने बताया कि नेपाल के मंत्रिमंडल ने जनरल रावत को आधिकारिक यात्रा पर आमंत्रित करने के नेपाली सेना के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।
नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल संतोष बल्लभ पौडियाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों देश इस यात्रा की तारीख पर काम कर रहे हैं। यह निमंत्रण कूटनीतिक और सैन्य माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह यात्रा दोनों देशों की सेनाओं के उच्च अधिकरियों द्वारा नियमित तौर पर की जाने वाली यात्राओं का हिस्सा होगा। जनरल रावत ने सेना प्रमुख रहते नेपाल की दो बार आधिकारिक यात्रा की थी। मौजूदा सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने पिछले साल नवंबर में नेपाल की यात्रा की थी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण