कोलकाता, (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के पास सत्ता बरकरार रहने की संभावना के बीच वहां की मुख्मयंत्री ममता बनर्जी को रविवार को बधाई दी। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना में 292 में से 285 सीटों के रुझानों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 202 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 78 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ जबर्दस्त जीत के लिए ममता जी को बधाई। क्या मुकाबला है! पश्चिम बंगाल के लोगों को बधाई।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन