राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: 15 मई तक सम्पूर्ण बिहार में लॉकडाउन

  • फलसब्जी की दुकानें सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगी, फेरी वालों को भी सुबह 7 से 11 तक ही रहेगी छूट
  • रेस्टोरेंट, होटल, ढ़ाबे केवल होम डिलीवरी के लिए रहेंगे खुलें।
  • शादी में बिना DJ के ही बारात में 50, तथा अंतिम संस्कार/श्राद्ध में 20 लोगों को ही अनुमति।
  • 15 मई तक सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा
  • सभी सरकारीप्राइवेट कार्यालय रहेंगें बंद

राष्ट्रनायक न्यूज।

पटना (बिहार)। बिहार में तेजी से अपना पैर पसार रहे कोरोना संकट को ले बिहार सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए राज्य में 15 मई तक के लॉकडाउन लगा दिया है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी दी है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इससे संबंधित विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) अपनी गाइडलाइन जारी कर दी हैं।

बिहार में ये रहेगा पूरी तरह से बंद

  • सभी सरकारी-प्राइवेट कार्यालय 15 मई तक बंद रहेंगे। इनमें सिर्फ जरूरी सेवाओं से संबंधित कार्यालयों को ही खोलने की अनुमति है।
  • 15 मई तक सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। अनावश्यक पैदल निकलना भी प्रतिबंधित।
  • सभी स्कूल/कॉलेज/कोचिंग संस्थान/ ट्रेनिंग एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान।
  • सरकारी स्कूल/कॉलेजों में किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।
  • सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक/राजनीतिक/मनोरंजन/ खेल-कूद/ शैक्षणिक/ सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन/ समारोह।
  • सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क।
  • सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक।

बिहार में इनको मिलेगी छुट

  • अस्पताल एवं अन्य संबंधित स्वास्थ्य प्रतिष्ठान (पशु स्वास्थ्य सहित)। दवा दुकानें, मेडिकल लैब, नर्सिंग होम, एम्बुलेंस सेवाएं।
  • ठेले पर घूमकर फल-सब्जी बेचने वाले (सुबह 7 से 11 तक)।
  • रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानें केवल होम डिलीवरी के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक। NH पर स्थित ढाबे take home के आधार पर।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा तथा शहरी क्षेत्रों में शहरी रोजगार योजना के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्य।

सरकारीनिजी सेवाओं में इनको रहेगी छूट

  • जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, स्वच्छता, फायरब्रिगेड, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, दूरसंचार, डाक विभाग से संबंधित कार्यालय।
  • बैंकिंग, बीमा, एवं ATM से जुड़ी सेवाएं, औद्योगिक एवं विनिर्माण कार्य से संबंधित प्रतिष्ठान। सभी प्रकार के निर्माण कार्य (Construction Works)।
  • E-commerce से जुड़ी सारी गतिविधियां, कृषि एवं इससे जुड़े कार्य। कोल्ड स्टोरेज एवं वेयर हाउसिंग सेवाएं।
  • प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टेलीकम्यूनिकेशन, इंटरनेट सेवाएं, ब्रॉडकास्टिंग एवं केबल सेवाएं।
  • पेट्रोल पम्प, LPG, पेट्रोलियम से संबंधित खुदरा एवं भंडारण प्रतिष्ठान। निजी सुरक्षा सेवाएं।
  • आवश्यक खाद्य सामग्री तथा फल एवं सब्जी/ मांस-मछली/ दूध/PDS दुकानें- 7AM से 11AM तक ही संचालित किये जाऐगें

 सड़क पर निकलने में इन लोगों को मिलेगी छूट

  • रेल-हवाई सफर के लिए सड़क मार्ग से जा सकेंगे पर दिखाना होगा टिकट।
  • आवश्यक कार्यों में शामिल सेवाओं के कर्मी भी अपने निजी वाहनों से जा सकेंगे।
  • स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी वाहन चल सकेंगे।
  • आवश्यक सेवा से जुड़ेा सभी सरकारी वाहन।
  • वैसे वाहन जिन्हें जिला प्रशासन से पास प्राप्त है।
  • इंटरस्टेट यात्रा करने वाले वाहन आ-जा सकेंगे।

 बिहार में होने वाले शादी समारोह यथा अंतिम संस्कार/श्राद्ध में मिलेगा ये छूट

लाॅकडाउन में शादियां तो हो सकती हैं, लेकिन 50 लोगों से ज्यादा की अनुमति नहीं रहेगी, वहीं बारात में जुलूस और DJ नहीं होंगे।  किसी भी प्रकार के समारोह के लिउ नजदीक के थाने में 3 दिन पहले इसकी सूचना देनी होगी। वहीं अंतिम संस्कार/श्राद्ध कर्म में 20 व्यक्तियों से ज्यादा की अनुमति नहीं रहेगी।