पटना: बिहार में कोरोना वायरस संकट के बीच सियासत जोरों पर है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ चुके हैं। वे नौ मई को पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसे लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने तंज कसा है।
जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से लालू यादव और राजद पर हमला बोला है। नौ मई को राजद की वर्चुअल बैठक होने की घोषणा पर मांझी ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कितनी भी वर्चुअल मिटिंग कर लिजिए, अब सबको पता लग गया है कि बुरे वक्त में आप अपनों का साथ छोड़ देतें हैं। साहब के साथ जो आपने किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सब याद रखा जाएगा, सब कुछ याद रखा जाएगा।’
बता दें कि राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद से लगातार विवाद जारी है। मांझी और दानिश रिजवान लगातार राजद नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। शहाबुद्दीन के अंतिम संस्कार में पार्टी नेताओं के शामिल नहीं होने के मुद्दे को लेकर भी उन्होंने निशाना साधा था। मांझी ने पूर्व सांसद का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने की मांग की थी।
तेजस्वी यादव 9 मई को दोपहर दो बजे आरजेडी के विधायकों और नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इस मौके पर लालू यादव भी मौजूद रहेंगे। आरजेडी नेता शक्ति यादव ने कहा कि सभी नेता मीटिंग में जुड़ेंगे और लालू यादव का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। लोकतंत्र और देश दोनों को महफूज रखना जरूरी है। आज देश में सरकार नाम की चीज नहीं है। लालू यादव ने 2014 में ही भविष्यवाणी की थी, लोगों को आगाह किया था कि अगर मौजूदा सरकार की हाथों में देश जाएगा तो परिणाम बुरा होगा।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी