पटना। बिहार में काफी लोग विवाहों को या तो स्थगित कर रहे हैं या उन्हें टाल रहे हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो ह्यबैंड-बाजा-बारातह्ण के बिना विवाह करने का फैसला कर रहे हैं। बिहार में कोविड-19 संकट के बीच 11 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। पांच और 15 मई के बीच लगन की कई तिथियां थीं जब राज्य में लॉकडाउन है। विवाह हॉल के मालिकों ने कहा कि अधिकांश लोग बुकिंग रद्द कर रहे हैं। राज्य सरकार ने लॉकडाउन के दौरान केवल 50 लोगों को विवाहों में शामिल होने की अनुमति दी है। इसके अलावा, डीजे, बारात और बैंड-बाजा (आॅर्केस्ट्रा) प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा, विवाह के लिए स्थानीय पुलिस थाने को तीन दिन पहले सूचित किया जाना जरूरी है और मंजूरी के बाद ही विवाह किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर शादियों जैसे सामाजिक कार्यों को टालने की भी अपील की है। पटना के पनचे होटल के प्रबंधक कुमुद शर्मा ने पीटीआई-को बताया कि शादियों के लिए अग्रिम बुकिंग में से लगभग 90 स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ह्यह्यकुछ लोग जिनके लिए तारीख बदलना अपरिहार्य था, वे साधारण शादी करने का फैसला कर रहे हैं। केवल कुछ ही अतिथि आएंगे और कोई बैंड-बाजा-बारात नहीं होगा।ह्णह्ण इसके अलावा, ये शादियां गांधी मैदान पुलिस थाने से अनुमति मिलने के बाद ही होंगी। मौर्य होटल में भी ऐसी ही स्थिति है।
होटल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ह्यह्यइस अवधि के दौरान अधिकांश बुकिंग को आगामी तारीखों के लिए टाला जा रहा है।ह्णह्ण पटना में मसाला जंक्शन रेस्तरां- सह-भोज हॉल के मालिक विजय सिन्हा ने कहा कि उनके यहां की लगभग सभी अग्रिम बुकिंग स्थगित कर दी गई है। अरवल जिले के चुल्हन बिगहा गांव के मूल निवासी राम बिहारी सिंह ने कहा, ह्यह्यहमने 6 मई को औरंगाबाद में अपने भतीजे की एक भव्य शादी की योजना बनाई थी। लेकिन, बैंड-बाजा के बिना यह एक फीका समारोह रहा और अतिथि सूची में भारी कटौती की गई।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग