राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 01357/01358 दादर-मंडुवाडीह-दादर सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 13, 16 एवं 20 मई, 2021 को दादर से तथा 15, 18, 22 मई, 2021 को मंडुवाडीह से निम्नवत किया जायेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
01357 दादर-मंडुवाडीह सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 13, 16 एवं 20 मई, 2021 को दादर से 21.45 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 22.33 बजे, दूसरे दिन नासिक रोड से 00.45 बजे, भुसावल से 04.25 बजे, इटारसी से 09.10 बजे, जबलपुर से 12.30 बजे, प्रयागराज छिवकी से 18.27 बजे तथा वाराणसी से 22.30 बजे छूटकर मंडुवाडीह 22.45 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 01358 मंडुवाडीह-दादर सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 15, 18, 22 मई, 2021 को मंडुवाडीह से 00.35 बजे प्रस्थान कर वाराणसी से 01.00 बजे, प्रयागराज छिवकी से 04.17 बजे, जबलपुर से 10.50 बजे, इटारसी से 15.00 बजे, भुसावल से 20.10 बजे, नासिक रोड से 23.30 बजे, तीसरे दिन कल्याण से 03.08 बजे छूटकर दादर 03.55 बजे पहुॅचेगी। इस विशेष गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 तथा एसएलआरडी के 02 कोच कोच सहित 18 कोच लगाये जायेंगे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग