राष्ट्रनायक न्यूज।
गोपालगंज। बैकुंठपुर थाने के जगदीशपुर गांव में गुरुवार की दोपहर दो पक्षों के बीच पुरानी भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के राजीव कुमार चौरसिया एवं कपिल देव चौरसिया शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष के विष्णुदेव चौरसिया, अंकुर चौरसिया तथा बबीता देवी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे के प्रहार से जख्मी करने का आरोप लगा रहे हैं।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या