बेंगलुरु, (एजेंसी)। केन्द्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं तथा बेंगलुरू समेत प्रमुख शहरों में दैनिक कोविड-19 मामलों में कमी देखी जा रही है, ऐसे में जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। राज्य में फिलहाल 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू है। गौड़ा ने कहा, लॉकडाउन सफल रहा है इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। मुंबई, दिल्ली और कर्नाटक का बेंगलुरु शहर इसकी मिसाल है। बीते कुछ दिन से (बेंगलुरू में) मामलों में गिरावट आ रही है। बेंगलुरू उत्तर संसदीय क्षेत्र से सांसद गौड़ा ने यहां पत्रकारों से कहा कि संक्रमण के चक्र को तोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंनेकहा यह (लॉकडाउन) सफल रहा है, अगर 24 मई के बाद इसे बढ़ाने की आवश्यकता हुई तो इसे बढ़ाया जा सकता है।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन