डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का बड़ा बयान, बिहार में कहीं ग्रीन जोन नहीं, शाम 7 से सुबह 7 बजे तक रहेगा कर्फ्यू
पटना। कोराेना वायरस की मार से आम से लेकर खास तक परेशान है। इस वैश्विक महामारी से कोई भी अछूता नहीं है। इस बावत बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले को देखते हुए पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में कहीं भी ग्रीन जोन नहीं है। पूरे राज्य में या तो रेड या फिर ऑरेंज जोन हैं। जबकि केंद्र सरकार ने बिहार के पांच जिलों को रेड जोन, 20 जिले को ऑरेंज जोन और 13 जिलों को ग्रीन जोन की सूची में रखा है। डीजीपी पांडेय ने कहा कि राज्य में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू है और जो भी इसे तोड़ने की कोशिश करेगा पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस शाम सात बजे से लेकर सुबह सात बजे तक कर्फ्यू जैसी सख्ती बरतेगी। यहां तक कि जिन्हें पास मिले हैं, उन वाहनों के परिचालन पर भी रोक होगी।
बिहार के 30 जिले कोरोना से प्रभावित
बिहार में बीते 22 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला आया था। सूबे के 39 जिलों में से अभी तक 30 जिले कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं। मुंगेर में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब तक नालंदा, नालंदा, पटना, सीवान, बक्सर, रोहतास, कैमूर, गोपालगंज, बेगुसराय, गया, पूर्वी चंपारण, बांका, भागलपुर, अरवल, नवादा, सारण, औरंगाबाद, भोजपुर, वैशाली, लखीसराय, मधेपुरा, जहानाबाद, दरभंगा आदि में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग