नयी दिल्ली, (एजेंसी)। चक्रवात ‘तौकते’ के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को तटवर्ती राज्यों के पार्टी नेताओं से बात की और कहा कि पार्टी के सदस्य लोगों की हरसंभव मदद करेंगे। गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, दमन और दीव तथा गुजरात के भाजपा के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों ने नड्डा के साथ डिजिटल माध्यम से वार्ता में शिरकत की।
भाजपा अध्यक्ष ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘चक्रवात ‘तौकते’ गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, दमन और दीव तथा गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों की तरफ बढ़ रहा है। प्रभावित इलाके के भाजपा सांसदों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ राहत कार्यों को लेकर चर्चा की। कोविड-19 निदेर्शों का पालन करते हुए हम हरसंभव मदद मुहैया कराएंगे। ’’ भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया, ‘‘चक्रवात ‘तौकते’ ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है और वह गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है।’’ आईएमडी ने कहा कि उसने गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन