सीतामढ़ी: पुनौरा थाना क्षेत्र बदमाशों ने लॉ एंड ऑर्डर को ताक पर रख कर हीरो एजेंसी के मुंशी से दिनदहाड़े 17 लाख रुपये लूट की घटना का अंजाम दिया है। बदमाशों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज बाजार स्थित न्यू मेजरगंज आॅटोमोबाइल हीरो एजेंसी के मुंशी ललन सिंह रुपए से भरा बैग सीतामढ़ी स्थित अपने डेरा से लेकर एजेंसी लौट रहे थे।
तभी रीगा सीतामढ़ी पथ में खैरबा चौक से पश्चिम स्कूल के समीप अपाचे व एफजेड बाइक सवार पांच बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एजेंसी के मुंशी से रुपए से भरा बैग लूटा और फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश सीतामढ़ी शहर की तरफ भाग निकले।
पीड़ित मुंशी ने घटना के बाद इसकी सूचना एसपी हर किशोर राय को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर तुरंत डीएसपी पीएन साहू, टेक्निकल सेल प्रभारी उपेंद्र महतो, पुनौरा थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, रीगा थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
इधर, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए रीगा-मेजरगंज, बैरगनिया-सीतामढ़ी एवं विभिन्न चौक चौराहों पर गश्ती बढ़ा दी गई है और ताबड़तोड़ वाहन जांच की जा रही है। एजेंसी के प्रोपराइटर कुंदन कुमार ने बताया कि उनके मुंशी ललन सिंह मेजरगंज थाना क्षेत्र के गढ़वा बिशनपुर का रहने वाला है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन