राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भी नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट को लेकर सरकार पर हमला बोला। लालू ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि जदयू-भाजपा के 16 वर्षों के अथक प्रयास और नकारात्मक राजनीति का प्रतिफल है कि बिहार नीचे से शीर्ष पर है। कहा कि कथित जंगलराज का रोना रोने वाले पूर्वाग्रह से ग्रस्त जीव आजकल जुबान पर ताला जड़ बिलों में छुपे हैं। कहा कि बिहार का सत्यानाश हो जाए लेकिन उन लोगों को सामाजिक-आर्थिक न्याय गंवारा नहीं।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने हमारे द्वारा बनाए गए हजारों स्वास्थ्य केंद्रों को बंद करा भूत बंगला तो स्कूलों को गैराज बना दिया। कहा कि इसी का नतीजा है कि इन्हीं का नीति आयोग बिहार को नीचे से टॉप करा रहा है। लालू ने कहा कि कथित डबल इंजन बिहार के लिए ट्रबल इंजन बन गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि लंबे अरसे से सरकार ने सरकारी कर्मियों को प्रोन्नति से वंचित किया हुआ है। कहा कि सरकार को संविधान सम्मत, न्याय संगत निर्णय लेकर सभी वंचित और योग्य कर्मियों को अविलंब प्रोन्नति देनी चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि सेवानिवृत्त और मृत कर्मियों को भी भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति देने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाए।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी