राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

स्वास्थ्य बीमा धारकों ने कराए रिनुअल-वैलनेस प्रोडक्ट्स की बड़ी मांग

पटना: पिछले 12 महीनों में, हेल्थ इंश्योरेंस का स्टेटस काफी तेजी से बदला है और अब यह एक सामान्य चीज से बहुत ही ज्यादा जरूरी चीज बन गया है। इसका सारा श्रेय देश और दुनिया में बढ़ते हुए कोविड – 19 को जाता है। कोविड ने लोगों को सेहत के मायने समझा दिए हैं। लोगों में इस बात का डर है कि कोविड उन्हें किसी भी समय हिट कर सकता है, किसी भी समय वह इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं, और इससे खुद को और अपने परिवार को आर्थिक तौर पर बचाने का एकमात्र तरीका है एक बेहतर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान। हैरान कर देना तथ्य यह है कि इस साल जितने लोगों ने अपने हेल्थ इंश्योरेंस को अपडेट कराया है, इतना आज तक किसी भी साल में नहीं हुआ था।

अमित छाबड़ा, हेड – हेल्थ इंश्योरेंस, पॉलिसीबाजार के अनुसार पिछले साल जितनी भी पारिवारिक हेल्थपॉलिसी बेची गईं थीं, उनमे से 85 प्रतिशत से भी अधिक पॉलिसीहोल्डर्स ने अपनी पॉलिसी को एक्सपायरीडेट से पहले रिन्यू करा लिया था। पारिवारिक हेल्थ पॉलिसी की तरह ही जितनी भी निजी हेल्थपॉलिसी पिछले साल बेची गई थीं, उनमे से 80 प्रतिशत से भी अधिक पॉलिसीहोल्डर्स अपनी पॉलिसीको रिन्यू कराया। वो ग्राहक जिनकी पॉलिसी एक साल से भी ज्यादा पुरानी थी, उनमे तो रिन्यूअलका रेट और भी तेज था। पारिवारिक प्लान्स के लिए 97 प्रतिशत लोगों ने रिन्यू कराया और निजीप्लान के लिए 94 प्रतिशत लोगों ने रिन्यू कराया। सही समय पर अपनी पॉलिसी रिन्यू कराने से आपबिना रुकावट की सेवाओं, नो-क्लेम बोनस बेनिफिट और नो फ्रेश वेटिंग पीरियड का फायदा उठा सकते हैं।

एक ट्रेंड और आजकल देखा जा रहा है। ग्राहक जब भी अपने हेल्थ इंश्योरेंस को रिन्यू कराने आ रहे हैं, वह अपने वेलनेस पॉइंट का प्रयोग करने हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यूअल में डिस्काउंट प्राप्त कर रहे हैं। पिछले साल मार्च और अप्रैल में इंश्योरेंस प्लान लेने वाले 20 प्रतिशत से भी अधिक लोगों ने इस साल अपना रिन्यूअल वेलनेस पॉइंट के जरिए कराया था। यह दशार्ता है कि कैसे लोग मॉडर्न हेल्थ इंश्योरेंस की तरफ जा रहे हैं और किस तरह से हेल्थ इंश्योरेंस का पारंपरिक तरीका अब पुराना हो रहा है। पिछले दो सालों में यह देखा गया है कि लोगों ने हेल्थ इंश्योरेंस की तरफ रुख मोड़ा है और यह कोशिश की है कि वह अधिक से अधिक हेल्थ ओरिएंटेड इंश्योरेंस प्लान ले सकें। इनमे जो सबसे महत्त्वपूर्ण नाम शामिल हैं उनमे से एक है मैक्स बुपा हेल्थ इंश्योरेंस रिअश्योर – जहां ग्राहक को बेहतर सुविधाएं तो मिलेंगी ही साथ में रिन्यूअल पर 30 प्रतिशत की छूट भी मौजूद है। इसी तरह आदित्य बिरला हेल्थ एक्टिव असुर डायमंड और एक्टिव हेल्थ प्लेटिनम प्लान में आप अधिकतम 100 प्रतिशत तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। आप एचडीएफसी अर्गो हेल्थ ओप्टीमा रिस्टोर और मनिपाल सिग्ना प्रो हेल्थ ले सकते हैं जिसमें आपको क्रमश: 8 प्रतिशत और 20 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल सकता है।

हैरानी की बात यह भी है कि पिछले एक साल में एक करोड़ के हेल्थ इंश्योरेंस का भी नया वर्ग बन गया है। इस साल हुए सभी हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यूअल्स में 35 प्रतिशत से अधिक ग्राहकों ने उन हेल्थ इंश्योरेंस को रिन्यू कराया है, जिनकी कवर वैल्यू एक करोड़ से रुपये तक की है। पहले ऐसे प्लान्स महंगे हुआ करते थे लेकिन आज के समय में यह लगभग हर किसी की पहुंच में है और इन्हें आसानी से, एक मेट्रो सिटी में रहने वाले 30 साल के युवक के लिए 600 से 800 रुपयों में लिया जा सकता है।