राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार विधान परिषद के सारण स्थानीय निकाय प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने कहा है कि सारण के सभी प्रखण्ड के प्रतिनिधि गण से अपील कर रहा हूँ कि इस कोरेना संक्रमण से बचाने के लिए आप बीसो प्रखण्ड के जन प्रतिनिधि अपना दायित्व निर्वहन करेगें। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिये कोरोना गाइड लाइन का उपयोग करें। जिसमें मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना जरूरी होगा। श्री रंजन ने कहा कि इस संक्रमण के दौर में प्रत्येक व्यक्तियों की बीच परस्पर दूरी रखने के लिए जागरूकता जरूरी हैं। मास्क के उपयोग के लिए हर किसी को जागरूक होना होगा। सामाजिक दूरी बनाए रखने का संकल्प लेंगे ताकि संक्रमण को रोका जा सके। आज के दौर में शादी विवाह जैसे त्यौहारो में अपने स्तर पर पूरी सावधानियां बरते तथा किसी भी कार्यक्रम सोसल डिस्टेंस के साथ मनाएं। आज हम सभी प्रण लें कि इस कोरोना महामारी संक्रमण को रोकना हम सभी के हाथ में हैं। कोरोना के वायरस से बचने के लिए मास्क के साथ साथ नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत सरकार भवन आदि पर जा कर वैक्सिन लेना एक अचूक उपाय है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली