राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जरुरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहींं: जमादार राय

राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एक बेटा, एक भाई की तरह जरूरतमंदों का सेवा निरन्तर करता हूंं और करता रहूंगा। जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहींं, क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित हूं।  यह बातें समाजसेवी जमादार राय ग्राम पंचायत लौवा कलां के उत्क्रमित मध्य विद्यालय माईधियां स्कूल के प्रांगण में करोना महामारी के दौरान चल रहे लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंस के पालन करते हुए बनियापुर भाग एक जिला परिषद के भावी प्रत्याशी  जमादार राय ने जरूरतमंदो के बीच लोगों सूखा राशन चावल ,आटा ,दाल, आलू, नमक का वितरण करते कही। उन्होंने कहा कि आज इस वैश्विक महामारी में जरूरत  अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने की है। समाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग अवश्य करे। बता देंं कि लॉक डाउन एक के समय से ही लॉक डाउन 2 तक जमादार राय जरूरतमंदों को हर संभव मदद लगातार करते आ रहे हैंं। इस मौके पर पशुपति यादव, जय राय, ज्ञानशंकर यादव, बजरंगी भाईजान, हरेन्द्र यादव, नागेन्द्र राय, मास्टर जी, मदन राय, उमेश राय, सत्यदेव राय, रामविचार राय, हरेराम राय आदि लोग मौजूद रहे।